ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 में लाइन नंबर चार में एक पार्क का निर्माण किया जाना है, इस पार्क की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कच्चा पक्का निर्माण कर लिया था जिसे हटाया गया तथा पार्क निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। सहायक यंत्री एवं क्षेत्राधिकारी जोन 3 कार्तिक पटेल ने बताया कि अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर के निर्देश पर पार्क निर्माण का कार्य शीघ्र किया जाना है इसी को लेकर शनिवार को पार्क की भूमि पर बने कमरे एवं पटोर इत्यादि को हटाने की कार्रवाई की गई।