जेसीआई ग्वालियर एवं जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शनी का पारिवारिक स्पोर्ट्स डे आयोजित

ग्वालियर | जेसीआई ग्वालियर एवं जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शनी द्वारा संयुक्त रूप से मनाये जा रहे जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस को जेसीआई ग्वालियर द्वारा संस्था के सदस्यों एवं उनके परिवार हेतु पारिवारिक “स्पोर्ट्स डे” का आयोजन जीवाजी क्लब के बैडमिंटन कोर्ट एवं टर्फ़ मैदान में किया गया । 
इस आयोजन में बैडमिंटन, पिकल बॉल, क्रिकेट एवं पाँच साल से बड़े बच्चों के लिए प्ले स्टेशन पर वीडियो गेम कांटेस्ट का आयोजन किया गया। जिसका जेसी सदस्यों के साथ साथ लेडी जेसी (महिला) एवं जेसीलेट्स (बच्चों) ने भाग लेकर भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में जेसीआई ग्वालियर की जेसीरेट विंग एवं जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शनी की सदस्यों के बीच मनोरंजक फ्रेंडली महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें कड़े मुक़ाबले के बाद जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शनी की टीम विजयी हुई । इस अवसर पर संस्था के सदस्यों हेतु भी रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लीग मैच की आठ टीमों में से चार टीमों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया, सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले के बाद दो टीमों को फ़ाइनल खेलने का मौका मिला । जिसमें अत्याधिक रोमांचक मैच के बाद अरावली हाउस को विजेता एवं शिवालिक हाउस को उपविजेता घोषित किया गया । बच्चों के वीडियो गेम कांटेस्ट में रुद्राक्ष गुप्ता को प्रथम, सक्षम जैन को द्वितीय, जलज माहेश्वरी को तृतीय एवं प्रयान खण्डेलवाल को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ । 
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल, मानसेवी सचिव जेसी विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी नितिन गंगेले, जेसीरेटविंग चेयरपर्सन लेडी जेसी शिवानी अग्रवाल, मेंटर पूर्व अध्यक्ष जेसी नीलेश बिंदल, कार्यक्रम समन्वयक पूर्व अध्यक्ष जेसी जितेंद्र जाजू, जेसी सप्ताह समन्वयक पूर्व अध्यक्ष जेसी रीतेश अग्रवाल, जेसी सप्ताह इंचार्ज उपाध्यक्ष जेसी सुमित सिंघल, जेसी योगेश गुप्ता, जेसी सप्ताह संयोजक जेसी विपुल रजवाड़े, सह संयोजक जेसी अर्पित गगरानी, जेसी मुकुल खंडेलवाल, जेसी हिमांशु छापरिया, पूर्व अध्यक्ष जेसी वरुण अग्रवाल, जेसी मुकेश जैन, जेसी राहुल गुप्ता, जेसी जेसी आंनद शर्मा, जेसी अभिनव सिंघल, संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थिति थे । इस कार्यक्रम के संयोजक जेसी संदीप जैन एवं सह संयोजक जेसी दिलीप बत्रा थे । 
  

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->