अखंड परमधाम सेवा समिति के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत महा पुराण यज्ञ का आयोजन 14 सितंबर से

 महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद जी महाराज के होंगे प्रवचन 

ग्वालियर अखंड परमधाम सेवा समिति अब रोड गिरवाई के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक अखंड परमधाम आश्रम गिरवाई पर आयोजित किया जा रहा है उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक भावन दास दयानी समिति के अध्यक्ष हरीश मतानी एवं कथा के परीक्षित नरेश चौहान ने आज एक पत्रकार वार्ता में दी उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 14 सितंबर को सुबह 9:00 बजे 251 महिलाएं पीले वस्त्रों में सर पर कलश रखकर निकलेगी उन्होंने बताया कि श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद जी महाराज के  दिव्य प्रवचन एवं महामंडलेश्वर आचार्य श्री ज्योतिर्मायानंद जी महाराज के द्वारा अपने मुखारविंद से भागवत कथा का हजारों श्रद्धालुओं को रसपान कराएंगे उन्होंने बताया कि इस आश्रम में पिछले 15 वर्षों से कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ था और भक्तों की मांग थी कि इस वर्ष यह आयोजन किया जाए उन्होंने बताया इस संबंध ग्वालियर अंचल एवं ग्वालियर नगर के विभिन्न आश्रमों संस्थाओं एवं गणमान्य श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है वहीं उन्होंने बताया की भक्तों को लाने ले जाने के लिए महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से निशुल्क बस सेवा भी प्रारंभ की जाएगी आज की पत्रकार वार्ता में विजय काक वानी श्री चंद पंजाबी सहित परमानंद महाराज जी के अनेक शिष्य मौजूद थे

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->