राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति न देना सरकार की संकीर्ण मानसिकताः जीतू पटवारी

ग्वालियर। इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को राज्य सरकार द्वारा अब तक अनुमति नहीं दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हमला बोला है। उनका कहना है कि अनुमति न देना सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों के भविष्य के लिए नेहरू स्टेडियम की स्वीकृति जारी करनी चाहिए। श्री पटवारी रविवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे। 
पीसीसी चीफ पटवारी ने पत्रकारों से कहा कि सागर में जहरीली शराब से हुई मौतें सरकार के गैरजिम्मेदारा रवैया के प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब माफिया बेखौफ होकर लोगों की जान ले रहे है और सरकार सोई हुई है।  पटवारी ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को पहले ही पत्र लिखकर आगाह किया था कि प्रदेश नशे की गिरफ्त में है। सरकार 24 घंटे के भीतर दोषियों को जेल भेजे। अगर इतनी मौतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो जनता को सोचना पड़ेगा कि यह सरकार है या हत्या करने वाली मशीनरी। इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पटवारी ने कहा कि यह कोई राजनीतिक आयोजन नहीं है। उनके मुताबिक कार्यक्रम में छात्रों के भविष्य, रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ओपन डिबेट होगी। नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलने पर पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि अनुमति न देना सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों के भविष्य के लिए नेहरू स्टेडियम की स्वीकृति जारी करनी चाहिए।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->