गोगाजी देव जयंती पर छड़ी (झंडा) पूजन व भक्तजनों का सम्मान सोमवार को: विधायक सिकरवार
ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाध्वाान में परमवीर लोक देवता गोगाजी देव चौहान एवं वीर रतन सिंह वाल्मीक का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। कार्यक्रम में छड़ी (झंडा) पूजन व भक्तजनों का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ललितपुर काॅलोनी कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई।
बैठक में विधायक डा. सतीश सिकरवार ने बताया कि छड़ी (झंडा) पूजन व भक्तजनों का सम्मान समारोह 31 अगस्त (सोमवार) को सायं 6 बजे जी.वाय.एम.सी. क्लब में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डाॅ. श्रीमती शोभा सिकरवार मौजूद रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक व न्यास अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार करेंगे। बैठक में एड. जयराज सिंह चैहान, रमेश भेरूआ, रणवीर सिंह मौरे, अरविंद चैहान, रामू नरवारे, नारायण पारछे, मुन्नालाल कटारे, न्यास सचिव अवधेश कौरव, उपाध्यक्ष विनोद जैन आदि मौजूद रहे।