ग्वालियर। बारिश की वजह से सड़कों पर हुए गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के भरोसे बैठने के बजाय जनता की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह पेंच रिपेयरिंग कार्य अभियान चलाया गया है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को तत्काल राहत मिल सके। यह विचार कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने गड्ढों का पेंच रिपेयरिंग कार्य के दौरान नागरिको से व्यक्त किये।
16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बारिश के कारण खस्ताहाल हो चुकी सड़कों को दुरुस्त करने के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने एक अनूठी पहल की। जिस अभियान के तहत विधायक डॉ. सिकरवार सीमेंट और कंक्रीट का तैयार मसाला लेकर विधानसभा के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुद पेंच रिपेयरिंग (पैचवर्क) का काम किया और गड्ढों को भरा। इसके साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया। अभियान में एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, राजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठल, अभय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।