दो सितंबर को बलराम जयंती किसान दिवस के रूप में मनेगी, सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि
उत्कृष्ट किसानों का होगा सम्मान
ग्वालियर। ग्वालियर के व्यापार मेला के मैदान पर आगामी दो सितंबर को बलराम जयंती और किसान दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डा मोहन सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान भी किया जाएगा।
उक्त जानकारी आज रविवार को पत्रकारों को देते हुये मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित भोपाल अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि ग्वालियर में नंदलाल बाल कल्याण समिति द्वारा 2006 से बलराम जयंती मनाई जा रही है। इस वर्ष भी बलराम जयंती को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किये जाने पर किसान दिवस के रूप में मनाये जाने का मुख्यमंत्री डा मोहन सिंह यादव ने निर्णय लिया है उसी को देखते हुये बलराम जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा। अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि ग्वालियर के व्यापार मेला के मैदान में दो सितंबर को आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डा मोहन सिंह यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मप्र के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग विषेश रूप से मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि बलराम जयंती मनाये जाने का उददेश्य किसानों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढाना, आधुनिक कृषि तकनीक का प्रचार प्रसार करना, प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति किसानों में जागरूकता पैदा करना, कृषि से संबंधित सरकार की योजनाओं की जानकारी किसानों को देना, समाज में सांस्कृतिक समरसता स्थापित करना तथा युवा पीढी को कृषि से जोडने के लिए प्रेरित करना है। अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के 10 संभागों एवं 27 जिलों का दौरा कर लगभग 3.35 लाख नवीन किसानों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्हांेने बताया कि सहकारिता के माध्यम से उन किसानों को जिन पर पूर्ववर्ती सरकार ने झूठे ऋण के मामले लाद रखे हैं उसका निपटान कवच योजना में करने दस लाख किसानों को प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का सदस्य बनाकर उन्हें षून्य प्रतिशत व्याज पर तीन लाख तक का ऋण उपलब्ध कराने सहित अन्य प्रयास किये जा रहे है। कृषि महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी, कृषि संगोष्ठी एवं सेमिनार, भगवान बलराम जी का पूजन, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा अखिल भारतीय कृषि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में किसान एवं कृषक संगठन, कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठन तथा आम नागरिक शामिल होंगे। बनेगा। पत्रकार वार्ता में ग्वालियर व्यपार मेला के उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, पूर्व विधायक रामवरन सिंह, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, भाजपा के महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलिमा शिंदे, अशोक पटसारिया नंदलाल बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रूप सिंह, बाबू सिंह गुर्जर, निशिकांत मोघे सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।