बजरंग भक्त मंडल ने अस्पताल में मरीजों को कराया भोजन, गौशाला में की गौसेवा

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा इस सप्ताह सामाजिक और धार्मिक सरोकारों के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्यों ने स्थानीय जयारोग्य अस्पताल में न्यूरोलॉजी विभाग परिसर  में मरीजों और उनके परिजनों को पौष्टिक भोजन समर्पण कृष्णायन वेलफेयर संस्था के सहयोग से कराया । इसके साथ ही गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा की और उनके लिए चारे की व्यवस्था की।
मंडल के सदस्यों ने शनिवार को अस्पताल परिसर में पहुंचकर मरीजों और उनके परिवार को शुद्ध और सात्विक भोजन परोसा जिसमें दाल,रोटी,चावल,मिक्स सब्जी,लड्डू,कचौड़ी,सलाद एवं खीरा का प्रसाद उपलब्ध कराया गया। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है ताकि मरीजों एवं उनकी परिजनों को इस संकट के समय थोड़ी राहत मिल सके। इस कार्य में मंडल के सभी सेवादारों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और कतारबद्ध तरीके से सभी को बैठा कर भोजन कराया गया। भोजन वितरण के पश्चात रविवार को मंडल के सदस्य स्थानीय जनकताल गौशाला पहुंचे। यहाँ उन्होंने बीमार और असहाय गायों के लिए 1360 किलो हरे चारे की व्यवस्था अपने सदस्यों एवं दान दाताओं के सहयोग से की। सदस्यों ने गौशाला परिसर में अपने  हाथों से गायों को चारा खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंडल के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर आम जनता से भी जीव दया और गौसेवा के संकल्प को अपनाने की अपील की।
मंडल का संदेश बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि मंडल द्वारा समय-समय पर इस तरह के मानव सेवा और जीव सेवा के कार्य आयोजित किए जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है" और बेजुबान पशुओं की सेवा करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल,सचिव राकेश मंगल,सह सचिव नमन अवस्थी, पुनेश पाल,हरीश अग्रवाल,रामकिशोर मंगल,राकेश बंसल,भानु राजपूत,कमलेश बाबू मंगल,चमन गर्ग,अनमोल ठाकुर, कौशल मंगल एवं कई वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->