ग्वालियर। नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर की निधि से उनके निज निवास कार्यालय पर दिव्यांग हितग्राही वाहिद खान को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भेंट की। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से वाहिद खान के लिए आवागमन सुगम होगा तथा वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक आसानी से कर सकेंगे। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर वाहिद खान ने नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर का आभार व्यक्त किया।