रक्षाबंधन पर सुबह ग्वालियर में झमाझम बारिश, सड़कों पर भरा पानी

रक्षाबंधन के दिन (शुक्रवार को) इंद्रदेव ग्वालियर पर मेहरबान रहे। सुबह से शहर में बारिश का दौर जारी रहा। कई इलाकों में झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जबकि निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। लगातार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि त्योहार पर खरीदारी के लिए निकले लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 47.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को भी 42.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। लगातार दूसरे दिन अच्छी बारिश के बाद मानसून सीजन में अब तक कुल 534.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। गुरुवार तक यह आंकड़ा 529.3 मिलीमीटर था। ग्वालियर में मानसून सीजन का औसत बारिश कोटा 539.8 मिलीमीटर है। अब तक 534.5 मिमी बारिश हो चुकी है। यानी औसत कोटे तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ 5.3 मिलीमीटर बारिश की जरूरत है। हालांकि शुक्रवार सुबह तक के आंकड़े में एक दिन में 5.2 मिमी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम है। सुबह 5:30 बजे तापमान 26.2 और 8:30 बजे 25.6 डिग्री रहा। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में 97% नमी दर्ज की गई। रक्षाबंधन पर बाजारों में खरीदारी के लिए निकले लोगों को बारिश के कारण परेशानी हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और आसपास के स्थानों पर रुकते नजर आए। जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी दिक्कत हुई। नगर निगम का अमला पानी की निकासी के लिए सक्रिय रहा।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->