ग्वालियर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट पीजी परीक्षा-2026 का आयोजन 30 अगस्त को ग्वालियर में निर्धारित दो परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा एक सत्र में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित होगी।
परीक्षा के लिए ग्वालियर में दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें भारतीय विद्या मंदिर, यमुना नगर, थाटीपुर, मुरार-2 तथा आईओएन डिजिटल जोन, चितौरा रोड, बड़ागांव, मुरार शामिल हैं। दोनों केंद्रों पर कुल 1356 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रातः 7 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है। इनमें लघु जासूसी कैमरा, कैमरा युक्त चश्मा, ईयरपीस अथवा अन्य संचार उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा चिट्स, नोट्स, कागज अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।