आईटीएम ग्लोबल स्कूल में हुई ‘इन्वेस्टिचर-2026 ‘स्टूडेंट काउंसिल इन्वेस्टिचर सेरेमनी
- प्रभावी नेतृत्व केवल आगे बढ़कर नेतृत्व करने में नहीं, बल्कि अपने चरित्र, व्यवहार और कार्यों से दूसरों के लिए उदाहरण बनने में हैः आईजी राजेश कुमार
- नेतृत्व का वास्तविक अर्थ अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी लेकर दूसरों की सेवा करना और सकारात्मक बदलाव लाना हैः प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान
- हेड बाॅय अथर्व सिंह चौहान औ हेड गर्ल जोया जौहरे के नेतृत्व में स्टूडेंट काउंसिल ने किया ‘विजय मार्च‘
- नवगठित स्टूडेंट काउंसिल ने ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली
- स्टूडेंट्स ने दी डांस की आकर्षक प्रस्तुति
ग्वालियर । आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इन्वेस्टिचर-2026 (नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा का उत्सव) स्टूडेंट काउंसिल इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। जहां सत्र 2026-27 के लिए स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल आदि गतिविधियों के अनुशासित और सफलतापूर्वक बढ़त के संचालन के लिए स्टूडेंट्स को विभिन्न पद देकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संस्थान के उस्ताद अल्लाउद्दीन खान आडिटोरियम में आयोजित सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी राजेश कुमार (ज्वाइंट डायरेक्टर, बीएसएफ अकादमी), विशेष अतिथि के रूप में डीआईजी डाॅ. सीपी मीना (बीएसएफ अकादमी) शामिल हुए। वहीं आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान, आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की प्रिंसिपल गीता एस., डीन एकेडमिक्स अनिता मित्तल, सीएओ रेणु अग्रवाल समन्वयक, शिक्षक, स्टाॅफ और अभिभावकगण मौजूद रहे।
हेड बाॅय अथर्व सिंह चौहान औ हेड गर्ल जोया जौहरे के नेतृत्व में स्टूडेंट काउंसिल ने किया ‘विजय मार्च‘
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इन्वेस्टिचर-2026 (नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा का उत्सव) स्टूडेंट काउंसिल इन्वेस्टिचर सेरेमनी की शुरूआत ज्ञान, विवेक और उज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का प्रतीक दीप को अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसरपर आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की प्रिंसिपल गीता एस. ने नेतृत्व के वास्तविक अर्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेतृत्व केवल किसी पद या बैज को धारण करने का नाम नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी स्वीकार करने, अपने आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करने और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता है।
इसके बाद आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इन्वेस्टिचर-2026 (नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा का उत्सव) स्टूडेंट काउंसिल इन्वेस्टिचर सेरेमनी में प्राइमरी, बोर्डिंग, और सीनियर स्कूल के नव नियुक्त स्टूडेंट लीडर्स को उनकी जिम्मेदारियों के लिए औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया। अतिथियों द्वारा स्टूडेंट्स को ‘सैश एवं बैज‘ प्रदान किए गए, जो उनके पद के साथ-साथ आईटीएम ग्लोबल स्कूल द्वारा जताए गए विश्वास और जिम्मेदारी के प्रतीक रहे। इसके बाद हेड बाॅय अथर्व सिंह चैहान और हेड गर्ल जोया जौहरे के नेतृत्व में नवगठित स्टूडेंट काउंसिल ने गर्व और आत्मविश्वास के साथ ‘विजय मार्च किया।
नवगठित स्टूडेंट काउंसिल ने ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इन्वेस्टिचर-2026 (नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा का उत्सव) स्टूडेंट काउंसिल इन्वेस्टिचर सेरेमनी में विजय मार्च के बाद ‘शपथ ग्रहण समारोह‘ में नवगठित स्टूडेंट काउंसिल द्वारा विद्यालय की गरिमा, परंपराओं और मूल्यों को बनाए रखने तथा अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। शपथ इस प्रकार है... ’हम पूरी लगन और निष्ठा के साथ बिना भेदभाव के स्कूल की कम्यूनिटी और समाज के लिए बेहतर करने की कोशिश करेंगे। हम अपने हर प्रयास से हर क्षेत्र में स्कूल का स्तर बढ़ाएंगे व जरूरी बदलाव भी लाएंगे। हम स्वयं और हर विद्यार्थी द्वारा स्कूल की गरिमा, अनुशासन और सकारात्मकता को बनाए रखना अपना पहला कर्तव्य मानते हैं। हम इसकी शपथ लेते हैं और इसे निभाने का वादा भी करते हैं।’ इसके बाद हेड बॉय अथर्व सिंह चैहान एवं हेड गर्ल जोया जौहरे ने अपने संबोधन में विद्यालय द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प दोहराया।
प्रभावी नेतृत्व केवल आगे बढ़कर नेतृत्व करने में नहीं, बल्कि अपने चरित्र, व्यवहार और कार्यों से दूसरों के लिए उदाहरण बनने में हैः आईजी राजेश कुमार
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इन्वेस्टिचर-2026 ‘स्टूडेंट काउंसिल इन्वेस्टिचर सेरेमनी‘ में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी राजेश कुमार (ज्वाइंट डायरेक्टर, बीएसएफ अकादमी) ने अपने संबोधन में स्टूडेंट्स को अनुशासन, साहस, टीम भावना, ईमानदारी और जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने स्टूडेंट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रभावी नेतृत्व केवल आगे बढ़कर नेतृत्व करने में नहीं, बल्कि अपने चरित्र, व्यवहार और कार्यों से दूसरों के लिए उदाहरण बनने में है।
नेतृत्व का वास्तविक अर्थ अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी लेकर दूसरों की सेवा करना और सकारात्मक बदलाव लाना हैः प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चैहान
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इन्वेस्टिचर-2026 ‘स्टूडेंट काउंसिल इन्वेस्टिचर सेरेमनी‘ आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चैहान ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एक सच्चा नेता वही है जो अपने आचरण से दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करे। उन्होंने छात्र नेताओं को सफलता में विनम्र, अधिकारों के प्रति जिम्मेदार और सामूहिक प्रयासों में विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी लेकर दूसरों की सेवा करना और सकारात्मक बदलाव लाना है।
प्राइमरी काउंसिल में इन्हें किया गया शामिल
प्राइमरी काउंसिल मेंबरों में ग्रेड-1 में अर्थ हाउस से दित्या सिंह को सीआर, ग्रेड-2 में फायर हाउस से शिनाय विश्वास को सीआर, गे्रड-3 में स्काय हाउस से दिव्यांशी अग्रवाल को सीआर, ग्रेड-5 में एयर हाउस से आर्चिशमान सिंह दंडोतिया को सीआर बनाया गया है। वहीं विहान कुमार को स्काई हाउस परफेक्ट, प्रिशा मोहन श्रीवास्तव को एयर हाउस परफेक्ट, विवान चैधरी को फायर हाउस परफेक्ट, कृतिका जाट को वाटर हाउस परफेक्ट, अबिचल संधु को अर्थ हाउस परफेक्ट, दर्शी प्रधान को डिसिप्लिन परफेक्ट, सांघवी गुप्ता को कल्चरल परफेक्ट, धैर्य साहू स्पोट्र्स परफेक्ट, इशान्वी चतुर्वेदी को प्राइमरी स्कूल कैप्टन गर्ल और प्रखर गुप्ता को प्राइमरी स्कूल कैप्टन बाॅय नियुक्त किया गया है।
स्टूडेंट काउंसिल में इन्हें किया गया शामिल
ग्रेड 6 से लेकर ग्रेड -11 तक की स्टूडेंट काउसिंल में क्लास रिप्रजेंटेटिव ग्रेड-6 आयुष्मान तिवारी, क्लार रिप्रजेंटेटिव ग्रेड-7 सलिक साहिद, क्लास रिप्रजेंटेटिव ग्रेड-8 जान्वी सिंह, क्लास रिप्रजेंटेटिव ग्रेड-9 आरव यादव, क्लास रिप्रजेंटेटिव ग्रेड-10 निधी शर्मा, क्लास रिप्रजेंटेटिव-11 अभिनव खरे, क्लास रिप्रजेंटेटिव ग्रेड-12 प्रत्यक्ष मिश्रा को नियुक्त किया गया है। इसी तरह एयर हाउस वाइस कैप्टन खुशी गुर्जर, एयर हाउस कैप्टन अनन्या यादव, अर्थ हाउस वाइस कैप्टन प्रखर शर्मा, अर्थ हाउस कैप्टन दिव्या अग्रवाल, फायर हाउस वाइस कैप्टन मयांशी शर्मा, फायर हाउस कैप्टन लक्ष्य किन्हा, स्काय हाउस वाइस कैप्टन अविराज तिवारी, स्काय हाउस कैप्टन युविका श्रीवास्तव, वाटर हाउस वाइस कैप्टन कार्तिक गोयल, वाटर हाउस कैप्टन आराध्य जाट, डिप्टी हेड आॅफ डिसिप्लिन हर्षवर्धन सिंह, हेड आॅफ डिसिप्लिन मानस्वी यादव, स्पीक को-लीडर मानसी यादव, स्पीक लीडर सुहवी सलूजा, स्कूल को-एडिटर आरना त्रिपाठी, स्कूल एडिटर साकेत सिंह, हेड आॅफ सोसल एंड कम्युनिटी वेल्फेयर तान्या गुप्ता, कल्चरल सेक्रेटरी सर्वज्ञ दुबे, डिप्टी कल्चरल सेक्रेटरी सिद्धि गुप्ता, स्पोट्र्स वाइस कैप्टन रोहित यादव, स्पोट्र्स कैप्टन मोहित शर्मा, स्कूल कैप्टन गर्ल जोया जोहरे और स्कूल कैप्टन बाॅय अथर्व सिंह चैहान को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह बोर्डिंग स्टूडेंट काउंसिल में रेजिडेंस कैप्टन बाॅय सुखवीर सिंह, रेजिडेंस कैप्टन गर्ल जाह्नवी सिंह, रेजिडेंस डिसिप्लिन हेड आदर्श शर्मा, विंग गार्जियन बाॅय जशदीप सिंह, विंग गार्जियन गर्ल हर्षन्या अरोरा, डिनिंग एमबेसडर आदित्य मिश्रा, इंटेग्रिटी हेड निशुल शर्मा, डिजिटल वेलनेस हेड हर्षिता, सेफ्टी हेड बोर्डिंग जशनदीप सिंह, वेलनेस हेड वोर्डिंग श्रृष्टि शिवहरे अैर कल्चरल हेड बोर्डिंग अनन्या अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।
स्टूडेंट्स ने दी डांस की आकर्षक प्रस्तुति
आईटीएम ग्लोबल स्कूल में इन्वेस्टिचर-2026 सेरेमनी के अवसर पर स्टूडेंट्स ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। शादार प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और स्टूडेंट्स ने खूब सराहा। सेरेमनी का समापन कल्चरल सेक्रेटरी सर्वज्ञ दुबे द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में योगदान देने वाले अतिथियों, आईटीएम ग्लोबल स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और स्टूडेंट्स के प्रति आभार व्यक्त किया।