महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, ग्वालियर पूर्व में जगह-जगह प्रदर्शन

 शक्कर, पेट्रोल और चावल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध 

 ग्वालियर। बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में विधानसभा के सभी ब्लॉकों में अलग-अलग समय पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक गोला का मंदिर, ब्लॉक मुरार, ब्लॉक मेला ग्राउंड, ब्लॉक थाठीपुर और ब्लॉक इंदरगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। शक्कर, चावल जैसी रोजमर्रा की खाने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई कम करने की मांग को लेकर तख्तियां लेकर विरोध जताया। हर ब्लॉक में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, सेवादल और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->