जेयू कर्मचारी बोले- मांगों पर नहीं हुई कार्रवाई, रामधुन गाकर जताया विरोध

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर तीनों कर्मचारी संघों का चरणबद्ध आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के बाहर करीब ढाई घंटे तक रामधुन गाकर विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। कर्मचारी सुबह 10 बजे प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्र हुए और दोपहर 12.30 बजे तक रामधुन गाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। 
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा, चिरौंजी लाल बरेला एवं प्रमोद कटारे ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर अब तक समाधान नहीं निकला है। यतेंद्र शर्मा ने बताया कि निर्धारित आंदोलन कार्यक्रम के अनुसार आने वाले दिनों में भी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। रामधुन में तीनों संघों के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में उच्च न्यायालय के आदेश के तहत 19 स्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण, सातवां वेतनमान लागू करना और पूर्व में सौंपे गए 24 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई करना शामिल है।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->