स्वर्ग सदन में लगे निःशुल्क शिविर में 825 मरीजों को मिला इलाज, जरूरतमंदों की मदद सच्ची श्रद्धांजलि: सीएमएचओ
सीएमएचओ ने की घोषणा अब हर सप्ताह डॉक्टरों की टीम आएगी स्वर्ग सदन
ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के तत्वाधान में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक द्विवेदी की धर्मपत्नी समाजसेविका स्व. मोनिका द्विवेदी की 19 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को गुढ़ा गुढ़ी का नाका स्थित आश्रम स्वर्ग सदन में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी हेल्थ शिविर लगा। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने की। प्रारंभ में अतिथियों के साथ स्व. मोनिका द्विवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएमएचओ डॉ. एमएस सागर ने कहा कि प्रियजन की याद में जरूरतमंद की मदद के लिए शिविर लगाना सच्ची श्रद्धांजलि है। सीएमएचओ ने इस अवसर पर घोषणा की की आश्रम स्वर्ग सदन में रहने वालों की जांच और इलाज के लिए हर सप्ताह डॉक्टर की टीम आश्रम भेजी जाएगी। डॉ. गजराज गुर्जर ने आंखों की जांच कर 26 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। शिविर में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. बीआर श्रीवास्तव, हदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत रस्तोगी, बाल एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गौड़, न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश उदैनिया, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहिता गौड़, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. वीणा प्रधान, चर्म रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. अनुभव गर्ग, मेडीसिन विशेषज्ञ डाॅ.अजय पाल, डॉ. प्रदीप प्रजापति,डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ आरके राजौरिया,नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ.गजराज गुर्जर,वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अंकित शर्मा, डॉ नरेंद्र परमार और डॉ. सजल गुप्ता अपनी नि:शुल्क सेवाए दीं। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि शिविर में 825 मरीजों का चेकअप कर इलाज किया गया। 26 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया जिनके ऑपरेशन जिला अस्पताल में होंगे ।साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांचें एवं दवाईयां भी निशुल्क दी गईं। डॉ. गजराज गुर्जर अभी तक हमारे कैंप में 80 से अधिक मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन कर चुके हैं। इतना ही नहीं आश्रम स्वर्ग सदन में अब तक करीब 50 मरीज जिनका कोई नहीं था उनके ऑपरेशन इस शिविर के माध्यम से अबतक हुए हैं। संचालन शिविर संयोजक शीन द्विवेदी तथा आभार आश्रम संचालक विकास गोस्वामी ने व्यक्त किया। शिविर में शीन द्विवेदी, क्रिश द्विवेदी, पवन सूर्यवंशी, अतर सिंह जाटव, आकाश श्रीवास, सूरज सविता,राहुल पाल, गिर्राज कुशवाह,काजल, छाया आदि उपस्थित रहे। डॉ जयवीर भारद्वाज,