भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य स्तरीय सम्मेलन 30 अगस्त को भोपाल में


नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि होंगे, ग्वालियर चम्बल संभाग से पहुचेंगी महिला उद्यमी एवं व्यापारीगण
 ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आत्म निर्भर विकसित भारत की कल्पना में भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिये कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बहुत ही तेजी से कार्य कर रहा है। अगस्त माह में भारत मण्डपम नईदिल्ली में आयोजित भाारतीय व्यापार महोत्सव की अपार सफलता के बाद कैट मध्यप्रदेश ने देशभर में रक्षाबंधन पर भाारतीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया और उम्मीद है कि रक्षाबंधन त्योहार पर ग्वालियर में 50 करोड रूपये का कारोबार होगा, जिसमें 70 प्रतिशत भारतीय उत्पाद होंगे। 
          आने वाले त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये गणेश चतुर्थी से दीपावली, देव उठान तक बाजारों में भारतीय उत्पादों की धूम हो इसको ध्यान में रखते हुये आगामी 30 अगस्त को भोपाल में राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इसका शुभारंभ मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे जबकि कैट का राष्ट्रीय नेतृत्व श्री बी.सी.भरतिया राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री प्रवीन खण्डेलवाल राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद, श्री बृजमोहन अग्रवाल राष्ट्रीय चैयरमैन, श्रीमती संगीता पाटिल कैट महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुखरूप से उपस्थित रहेंगी। 
          कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने बताया कि 30 अगस्त 2026रविवार को प्रातः 11 बजे मानसरोवर सभागार, मध्यप्रदेश विधान सभा परिसर में आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में ग्वालियर चम्बल संभाग से लगभग 50 से अधिक व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
ग्वालियर कैट के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष विकास शिवहरे ने बताया कि सम्मेलन में श्योपुर के खेल खिलौने, आदिवासियों के हाथ से बनी वस्तुए, भिण्ड का मिष्ठान पेडा, मुरैना की गजक, ग्वालियर का पेठा, शिवपुरी की मूगफली, गुना का धनिया, अशोकनगर का गेहू इसी प्रकार विभिन्न जिलों के उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जायेगा और भारतीय उत्पादों और उनके महत्व को प्रस्तुत किया जायेगा।
           कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव भोपाल अथवा इन्दौर में भी आयोजित करने की योजना है जिसे शीघ ्रही तय किया जायेगा।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->