वीआरजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हुईं खेल प्रतियोगिताएं

ग्वालियर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य एवं मेजर ध्यानचंद की स्मृति में गुरुवार को विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। 
महाविद्यालय के खेल प्रांगण में एनसीसी एवं एनएसएस की छात्राओं के मध्य रस्सा खींच प्रतियोगिता के साथ खेल दिवस के उपलक्ष्य में गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। जिसमें एनसीसी विजेता एवं एनएसएस की टीम उपविजेता रही। महाविद्यालय के इनडोर स्टेडियम में महिला एकल, पुरूष एकल, मिक्स डबल् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिला एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ अंकिता टंडन विजेता एवं डॉ अर्चना शर्मा उपविजेता रही। पुरुष एकल बैडमिंटन में डॉ कंचन सिंह नगेल विजेता एवं डॉ पुष्पेंद्र सिंह उपविजेता रहे I मिक्स डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ कंचन सिंह नगेल एवं डॉ दीपा वर्मा विजेता रही वही डॉ राजवीर सिंह किरार एवं डॉ करिश्मा उपविजेता रही I
राष्ट्रीय खेल दिवस पर इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता रहे सभी को प्राचार्य डॉ एस के श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय महाविद्यालय की क्रीड़ा कमेटी की ओर से उपस्थित डॉ मंजू सिंह वीर द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया I इस अवसर पर खेल अधिकारी डॉ दीपा वर्मा, महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं I

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->