शहीद चन्द्रशेखर आजाद विकास समिति में नरेश नरवारे बने अध्यक्ष
ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 34 जोन 15 के नागरिकों के सर्वांगीण विकास , सामाजिक समरसता, जनकल्याण एवं क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के उददेश्य से शहीद चन्द्रशेखर आजाद विकास समिति का गठन गत दिनों किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष नरेश नरवारे,संरक्षक विजयपाल सिंह कुशवाह, संरक्षक मंडल सदस्य में सरदार भाटिया, बबली भाई, हरिशंकर यदुवंशी को मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी में सचिव पंकज सेन , कोषाध्यक्ष राजू सक्सैना , विधिक सलाहकार सुबोध गुप्ता , मीडिया एवं प्रचार मंत्री संजीव दीक्षित, महामंत्री बबलू मराठा, नितिन नरवारे, बिटटू अग्रवाल, नरेश जैन, गुडडू भाई दर्पण, नरेन्द्र बाथम , शिवा, मुबिन खान, चेतन कुशवाह, रंजीत सेंगर, कल्लू कुशवाह, एवं अन्य सम्मानित सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति के पदाधिकारी ने बताया कि संगठन का उददेश्य वार्ड के प्रत्येक नागरिक को साथ लेकर विकास सामाजिक एकता एवं जनसेवा के कार्यो को प्राथमिकता देना है। समिति क्षेत्र में स्वच्छता अभियान , पौधरोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम , युवा एवं महिला सशक्तिकरण, खेलकूंद , सांस्कृतिक गतिधियों तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे जनहितकारी कार्य नियमित रूप से संचालित करेगी। समिति के गठन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सभी नव मनोनीत पदाणिकारियों को शुभकामनायें देते हुये विश्वासव्यक्त किया है कि समिति वार्ड क्रमांक 34 के विकास एवं जनकल्याण के लिये सकारात्मक एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी।