दतिया उपचुनाव हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, जिला अध्यक्ष समेत पूरा संगठन भंग,

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए दतिया जिले का पूरा संगठन भंग कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने उपचुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इसके साथ ही मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की सभी इकाइयों को भी भंग कर दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई उपचुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए गठित विशेष समिति की अनुशंसाओं के आधार पर की गई है। पार्टी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दतिया में संगठनात्मक स्तर पर व्यापक पुनर्गठन किया जाएगा।

यह कार्रवाई केवल जिला कार्यकारिणी तक सीमित नहीं रही। आदेश के अनुसार जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति, सभी मंडल समितियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों, प्रकल्पों और विभागों की इकाइयों को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। पार्टी अब नए सिरे से संगठन खड़ा करने की तैयारी में जुट गई है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को 6,016 वोटों से मिली हार के बाद पार्टी ने दतिया की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल स्थित आवास पर समीक्षा बैठक हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, चुनाव प्रभारी, मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

posted by Admin
794

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->