ज्योति सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष होंगी
ग्वालियर। ग्वालियर में मंगलवार को महिला कांग्रेस की नई शहर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो गई है। नई जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह होंगी।
ज्योति सिंह के नाम की घोषणा अ.भा. महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के कार्यालय से उनकी स्वीकृति के बाद की गई है। इस आदेश की प्रति महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी को भी भेजी गई है।
सूची में 24 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किये गये हैं। जिसमे मुरैना में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता कुशवाह व मंजू सिकरवार को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि श्योपुर में कृष्णा राठौर, भिंड शहर में शांति कुशवाह को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।