लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन ने किया रुद्राभिषेक एवं अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन
ग्वालियर 3 अगस्त सोमवार को लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल 2026-27 द्वारा रुद्राभिषेक एवं सेवा को सर्वोपरि मानते हुएअन्नपूर्णा सेवा का आयोजन किया गया
सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक, 200 से अधिक जरूरतमंदों को कराया भोजन
ग्वालियर। सावन माह के प्रथम सोमवार, 3 अगस्त 2026 को लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल 2026-27 द्वारा गायत्री मंदिर में भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भाग लेकर भगवान शिव से सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
रुद्राभिषेक के उपरांत दोपहर लगभग 12 बजे जयारोग्य चिकित्सालय (जे.ए.एच.) परिसर में जरूरतमंद एवं गरीबजनों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत लगभग 200 से अधिक लोगों को भोजन वितरित किया गया। भोजन प्राप्त कर लाभार्थियों ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन नीतू अग्रवाल, क्लब मेंटोर लायन राका पाठक, आर.सी. लायन नीरज जैन एवंआई पीपी लायन पूनम अग्रवाल मार्गदर्शन में यह घोषणा की गई कि अन्नपूर्णा सेवा का यह सेवा प्रकल्प पूरे वर्ष नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन एवं सेवा पहुँचाने का सतत प्रयास किया जाएगा।
🔹 अन्नपूर्णा सेवा प्रकल्प – वर्षभर की संयोजक मंडल 🔹
➖ लायन निधि बंसल
➖ लायन शारदा गोयल
➖ लायन सुमित्रा अग्रवाल
क्लब की अध्यक्ष लायन नीतू अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लायन लता उपाध्याय (सचिव), लायन स्वाति अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), लायन ज्योति बंसल (संयुक्त सचिव), लायन दीपिका मित्तल (संयुक्त कोषाध्यक्ष), लायन पिंकी बंसल, लायन साधना गुप्ता, लायन समता जैन, लायन अन्नू अग्रवाल, लायन मधु अग्रवाल, लायन कामिनी गोयल, लायन पूजा अग्रवाल, लायन साधना अग्रवाल, लायन उषा गुप्ता, लायन ममता अग्रवाल, लायन निधि बंसल, लायन शारदा गोयल, लायन शशि प्रभा, लायन गायत्री गर्ग, लायन सुमित्रा अग्रवाल, लायन अनुपमा गोयल सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्याओं का विशेष सहयोग रहा। लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल समाजसेवा, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से निरंतर समाजहित में कार्य कर रहा है। अन्नपूर्णा सेवा प्रकल्प के माध्यम से क्लब वर्षभर जरूरतमंदों की सेवा हेतु समर्पित रहेगा।
🙏 सेवा ही सर्वोपरि