भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि, तोड़ा तो कार्रवाई होगीः हेमंत खंडेलवाल
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की हार पर कहा है कि हम परिणाम की समीक्षा करेंगे और जो भी निष्कर्ष आयेगा उस पर रणनीति बनाकर आगे की कार्रवाई करेंगे। खंडेलवाल ने कहा है कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और यदि किसी ने अनुशासन तोड़ा है तो कार्रवाई भी होगी।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की हार के बाद अपने एक वीडियो बयान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता या कोई भी हो वह पार्टी में हैं तो अनुशासन की अपेक्षा पार्टी आलाकमान करता है। खंडेलवाल ने यह भी कहा कि दतिया उपचुनाव में जो भी जनादेश मतदाताओं ने दिया है हम उसे विनम्रता से स्वीकार करते हैं। खंडेलवाल ने कहा कि हम हार की समीक्षा कर रहे है और आगे की रणनीति हम तय करेंगे।