मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर अधिकारी गंभीरता से करें कार्यः निगमायुक्त

ग्वालियर। आगामी 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत सीएम हेल्प लाइन प्रकरण, जनसुनवाई एंव लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा होगी तथा उनका निराकरण किया जाएगा तथा अभियान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण करायेंगे। यह निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सोमवार को समय सीमा बैठक में विभागीय प्रकरणां की समीक्षा करते हुए दिए। 
बैठक के दौरान निगमायुक्त संघ प्रिय ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सीएम हेल्प लाइन शिकायत को अटेंड नहीं करने पर 5 शिकायतें नोन अटेंडेंट रहने पर कार्यपालन यंत्री राजीव सिंघल, 03 शिकायत नोन अटेंडेंट रहने पर क्षेत्राधिकारी अभय तोमर, 02 शिकायत नोन अटेंडेंट रहने पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामचन्द्र धोलपुरिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि जिनकी एक से अधिक शिकायतें नोन अटेंडेंट हैं उन्हें नोटिस जारी किए जायें। साथ ही 100 दिवस से अधिक की लंबिति शिकायतें रहने पर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तथा सहायक नोडल जनकल्याण प्रशांत बरैया एवं पीएचई लिपिक संजय खेमरिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं सड़क निर्माण की समीक्षा की गई तथा यह निर्देश दिए गए कि जो सडकें लगभग 80-85 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी हैं उन्हें तत्काल पूर्ण कर कार्य समाप्त करें। साथ ही निर्माण कार्य में लापरवाही पर सहायक यंत्री अमित गुप्ता को नोटिस जारी करने के निर्देष दिए गए। वहीं जलभराव वाले स्थानों की जानकारी ली तथा गतिशील कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नाला अतिक्रमण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन नालों पर अतिक्रमण के कारण यदि कहीं जल भराव हुआ तो संबंधित भवन अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों को लेकर कार्यवाही करने हेतु ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए तथा जीर्ण शीर्ण भवन को लेकर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं पौधारोपण को लेकर निर्देशित किया की तेज कार्यवाही करें, आगामी 8 अगस्त को हेरिटेज हिल पर वृहद पौधरोपण चलायें। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->