लोक लेखा समिति की बैठक आयोजित
ग्वालियर। लोक लेखा समिति की बैठक आज सोमवार को समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला की अध्यक्षता में नगर निगम, मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य मनोज राजपूत, महेन्द्र आर्य, श्रीमती अनीता रामू कुशवाह एवं अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में लेखा अधिकारी एवं अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा से 01 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक निर्माण तथा स्वच्छता मिषन अमृत योजना मरम्मत आदि पर किये गए व्यय तथा शासन से मिले अनुदान की जानकारी 7 दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। इसके साथ ही बजट भुगतान एवं बजट शीर्ष में आदेष तथा निगम निधि जमा की जानकारी मांगी गई। इसके साथ ही पूर्व की बैठक में जल प्रदाय मरम्मत एवं नालिकायें बिछाने, सीवर लाइन बिछाने एवं मरम्मत एवं सड़क मरम्मत से संबंधित दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक किये गए भुगतानों की जानकारी चाही गई। वांछित जानकारी 01 माह 8 दिन बाद भी अप्राप्त है। जिस पर समिति ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित को 7 दिवस में आवश्यक रूप से वांछित जानाकरी वार्ड वाइज अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।