सकल ब्राह्मण महासमिति ने बृजेन्द्र तिवारी सहित अनेकों दी श्रद्धांजलि,


एकजुटता के साथ सामाजिक चुनाव से दूर रहने का संकल्प लिया,

ग्वालियर  । सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा 31 जुलाई को सायं काल ठीक 5:00 बजे, प्रधान कार्यालय, ऊंट पुल, जिंसी नाले, किताब घर के बगल में, लश्कर पर ने ब्राह्मण समाज की बैठक महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, महिला महामंत्री रचना गौड़ ने किया।

                   सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज अपना सम्मान बचाने के लिए एकजुटता का प्रदर्शन कर समाजिक चुनावों से दूर रहकर समाज सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक श्री बृजेन्द्र तिवारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन ओर आज के नेताओं की जीवन शैली में भिन्नता है। श्री राहुल तिवारी का जी आर एम सी को चिकित्सा शिक्षा के लिए देह दान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
      सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने कहा कि समाज बंधुओ को एक मंच पर लाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का सराहनीय कार्य कर रही है। इसमें सभी को भागीदारी करना चाहिए।
      श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक श्री बृजेन्द्र तिवारी सहित श्री प्रकाश नारायण मिश्रा,श्रीमती शांति देवी रमेश चंद्र चतुर्वेदी, श्री राहुल तिवारी पुत्र श्याम तिवारी,ओमप्रकाश दुबे,श्रीमती विमलेश शर्मा पत्नी शंकर लाल शर्मा, सुरेंद्र गोस्वामी, श्रीमती शांति देवी शर्मा,रोहित सिंह शर्मा, श्री राम चरण , श्रीराम शर्मा गोविंदपुरी,श्रीमती विमलेश देवी अवस्थी सहित अनेको को 1 जुलाई से 30 जुलाई तक देवलोकगमन होने वाले ब्राह्मण समाज के भाई बहनों को सामूहिक रूप से श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में डॉ जयवीर भारद्वाज,डॉक्टर मुन्ना लाल शर्मा, डॉक्टर जयवीरभारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, रामनारायण मिश्रा, ब्रह्मदत्त पांडे,सतीश शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, देवेंद्र कुमार पाठक, दिनेश पाराशर, जितेंद्र तिवारी, सत्येन्द्र कुमार गोस्वामी, रचना गौड़, अंजू दीक्षित, रेनू शर्मा, किरण त्रिवेदी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->