इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन का महाकुंभ 2 अगस्त को ग्वालियर में
ग्वालियर। इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन आगामी दो अगस्त को ग्वालियर में पोरवाल समाज का एक वृहद सम्मेलन आयोजित करेगा, इस सम्मेलन में देश प्रदेश के पोरवाल वैश्य भारी संख्या में भागीदारी करेंगे। सम्मेलन को पोरवाल समाज का महाकुंभ नाम दिया गया है इस महाकुंभ में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल होंगें जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व आगरा उत्तर के विधायक श्री पुरषोत्तम खंडेलवाल, वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल, इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक श्री राकेश कुमार पोरवाल, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष भरथना व इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के राष्टीय अध्यक्ष श्री मनोज पोरवाल, म.प्र. चेंबर आफ कामर्स इंडस्ट्रीज ग्वालियर के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल उपस्थित रहेंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन दिल्ली के अध्यक्ष श्री गोपालदास गंगराडे करेंगें।
इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के महामंत्री श्री रजनीश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक श्री नरेशचंद गुप्ता एसडीएम मुरार एवं श्री रमाशंकर गुप्ता, फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री विकास बोंदिया के अनुसार ग्वालियर में इंटरनेशन पोरवाल वैश्य फेडरेशन का महाकुंभ आयोजन एक विशेष उपलब्धि है इस महाकुंभ में वैश्य समाज से जुडे विभिन्न मुद्दों पर जहां चर्चा होगी, वहीं राष्ट्र प्रगति की मुख्य धारा में समाज की भागीदारी पर भी विचार विमर्श होगा। इसके अलावा इसमें पोरवाल समाज के देशभर से आए प्रमुख वक्ता भी अपने विचार रखेंगें।
वैश्य एवं पोरवाल समाज का महाकुंभ 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे से चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार सनातन धर्म मंदिर के सामने आयोजित किया गया है
मेधावी छात्र छात्राओं एवं वरिष्ठजनों का सम्मान भी होगा
पोरवाल समाज के इस महाकुंभ में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान होगा, इसमें शिक्षा के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों का भी अभिनंदन किया जाएगा, इंटरनेशन पोरवाल वैश्य फेडरेशन के महामंत्री श्री रजनीश गुप्ता ने बताया कि इसी कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया जाएगा।
महाकुंभ को सफल बनाने की अपील
इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अजयकांत पोरवाल, जिलाध्यक्ष श्री आशीष पोरवाल, समाज के वरिष्ठजन सर्वश्री श्यामनरेश पोरवाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंदगुप्ता कोटा, लक्ष्मीनारायण पोरवाल, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र पोरवाल, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता कोटा, अनिल गुप्ता, गौरव पुरवार (केजरीवाल), संदीप पोरवाल, अशोक पोरवाल, अभिषेक पोरवाल, पुनीत पोरवाल, शिवम पोरवाल, अर्पित गुप्ता, आशीष गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, शैंकी पोरवाल भिंड, मनोज पोरवाल, नितेंद्र गुप्ता शिवपुरी, सर्वेश गुप्ता इटावा, गणेश शंकर पोरवाल लखना, राजू पोरवाल अछलदा, अरविंद पोरवाल, योगेंद्र गगराडे इंदौर, आशीष गुप्ता इंदौर, कविता गुप्ता कोटा, पंकज पोरवाल एडवोकेट, आनंद गुप्ता औरेया, रामजी गुप्ता, अश्विनी पोरवाल, आशोक पोरवाल, आदेश पोरवाल, अनुशील पोरवाल, पूजा गुप्ता, दिनेश पोरवाल कानपुर आदि ने दो अगस्त को ग्वालियर में आयोजित इंटरनेशल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के महाकुंभ में सभी समाजबंधुओं से शामिल होने का आग्रह किया है