ग्वालियर विकास प्राधिकरण के दो कर्मचारी का विदाई समारोह संपन्न


ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के दो कर्मचारियों अतुल उपाध्याय (कार्यालय अधीक्षक) एवं राकेश दीक्षित के सेवानिवृत्ति अवसर पर आज दिनांक 31 जुलाई, 2026 को प्राधिकरण कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया ने दोनों अधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घकालीन समर्पित, अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे, सुधीर गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति, कर्तव्यनिष्ठा एवं संस्थान के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह का वातावरण भावनात्मक एवं आत्मीय रहा। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के प्राधिकरण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-समृद्धि एवं सफल जीवन की कामना की।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->