ग्वालियर प्रेसक्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा को मातृ शोक
ग्वालियर | प्रेसक्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा की पूज्य माताजी शांति देवी शर्मा पत्नी स्व.मूलचंद शर्मा जी उम्र 90 वर्ष का रात जयपुर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं और कुछ दिनों से अपने छोटे पुत्र के यहां जयपुर में थीं। उनकी पार्थिव देह को जयपुर से ग्वालियर लाया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा रविवार 26 जुलाई को माधोगंज स्थित निज निवास से प्रातः 8 बजे लक्चमीगंज मुक्तिधाम रवाना होगी। उनके निधन पर ग्वालियर प्रेस क्लब सहित शहर के तमाम सामाजिक राजनितिक संगठनों ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकारगण सुरेश दंडोतिया, बच्चन बिहारी, राकेश अचल, डॉ केशव पाण्डेय, ब्रजमोहन शर्मा, प्रवीण दुबे,अतुल सक्सेना टी मनीश बलराम सोनी, जोगेंद्र सेन, विनोद शर्मा, विनोद गुप्ता, राज दुबे, नासिर गौरी, रवि उपाध्याय, राजेश जायसवाल,प्रदीप मांडरे, सुरेन्द्र माथुर, देव श्रीमाली, दीपक तोमर, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, रविंद्र झारखरिया, समीर गर्ग, विनय अग्रवाल, सुरेश शर्मा, संजय त्रिपाठी, अजय मिश्रा आदि शामिल हैं।