ग्वालियर । बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम की भवन शाखा ने वार्ड क्रमांक 9 स्थित अत्यंत जर्जर दीवार को जेसीबी की मदद से हटा दिया। शुकवार को क्षेत्राधिकारी अमित साहू के मार्गदर्शन में गोलपाडा, किलागेट रोड़ पर भवन की जर्जर दीवार की तुडाई की कार्यवाही जे.सी.बी मशीन से की गई। इस दौरान मदाखलत निरीक्षक श्रीकांत सेन, सम्बन्धित टाइमकीपर, सहित दल (ग्वालियर एवं ग्रामीण) तथा जोन कार्यालय का सम्बन्धित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।