जनता के अधिकार को कांग्रेस के नेताओं ने छीनने का काम कियाः ज्योतिरादित्य सिंधिया

 
- सिंधिया पहुंचे दतिया, भाजपा प्रत्याशी के लिये वोट मांगे
दतिया। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में विकास और प्रगति की आंधी आई है। कांग्रेस ने देश की सत्ता पर 70 वर्षों तक और प्रदेश में भी लंबे समय तक शासन किया, लेकिन उन्होंने विकास के कार्य कभी नहीं कराए। जो जनता का अधिकार था उसे कांग्रेस के नेताओं ने छीनने का काम किया। कांग्रेस पार्टी ने देश-प्रदेश के विकास पर कभी भी ध्यान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने तो हमेशा से केवल एक ही परिवार को बढ़ाने का काम किया है। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। 
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से परिवारवाद को बढ़ावा देती रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को उनका अधिकार मिलता है। भाजपा ने दतिया उपचुनाव में पार्टी और संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस बार हमें कोई गलती नहीं करनी है और विकास के लिए भाजपा के कमल पर ही बटन दबाकर विजयी बनाना है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने का काम किया है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दुनिया के शक्तिशाली देश भारत की तरफ टकटकी लगाए रहते हैं कि भारत उनकी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग के लिए योजनाएं बनीं और इन योजनाओं से हर वर्ग के जीवन में खुशहाली आई है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, किसान, गरीबों सहित अन्य सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 18 वर्ष पहले दतिया विधानसभा में सड़कें नहीं हुआ करती थीं। गड्ढों में सड़कों को ढूंढना पड़ता था। गांवों में बिजली नहीं हुआ करती थी। बच्चों को लालटेन में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। जिन घरों में बिजली थी वहां पर लट्टू (वल्ब) टिमटिमाते रहते थे, लेकिन अब उन लट्टू (वल्ब) वाले दिन नहीं लाना है। अब दतिया में विकास की गति को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में दतिया को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली, केंद्रीय विद्यालय खोला गया, दतिया को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा गया, झांसी में कई रेलगाड़ियों का स्टॉपेज कराया गया, बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए सांदीपनि स्कूल खोले गए। यह सभी विकास कार्य भाजपा के शासनकाल में कराए गए है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दतिया उपचुनाव के चुनाव अभियान सह प्रमुख रणवीर सिंह जाटव, विधायक प्रीतम लोधी, महेंद्र सिंह यादव सहित भाजपा के नेता मौजूद रहे।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->