ऊर्जावान युवा ही सशक्त और विकसित भारत की नींव रखते हैंः सतीश उपाध्याय

दतिया। दतिया का सुनहरा कल, हर घर खिलेगा कमल केवल एक चुनावी नारा नहीं, बल्कि दतिया के सर्वांगीण विकास, सुशासन, जनकल्याण और समृद्ध भविष्य का संकल्प है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है, यही युवा देश की सबसे बडी पूंजी है। हमारे ऊर्जावान, शिक्षित और जागरूक युवा ही सशक्त और विकसित भारत की नींव हैं। भाजपा की राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का अभियान है। भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत से विजयी बनाने में देश और प्रदेश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने शुक्रवार को दतिया स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में युवाओं के साथ संवाद करते हुए कहीं।  
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी श्री उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, आधारभूत संरचना के विकास, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच विश्वास का प्रतिनिधि है। कार्यकर्ताओं और युवाओं की मेहनत, समर्पण और जनसंपर्क ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक जनप्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि दतिया के उज्जवल भविष्य, विकास की निरंतरता और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का चुनाव है।  

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->