MPCCI के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
ग्वालियर | म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के निर्वाचन-2026 सम्पन्न होने के पश्चात् नवनिर्वाचित अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल द्बारा आज सायं 06.00 बजे ‘चेम्बर भवन’ में पूजा अर्चना के पश्चात् सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सदस्यगणों के समक्ष सादगी के साथ पदभार ग्रहण किया|