K फार किशोरः अनिल श्रीवास्तव की संगीत संध्या में उमड़े श्रोता
ग्वालियर। के फार किशोर कुमार के नाम से देशभर में चर्चित बालीवुड सिंगर अनिल श्रीवास्तव ने मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में गुरूवार को क्रियेटिव हाउस की ओर से आयोजित संगीत संध्या में एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। यह सभी गीत पाश्र्व गायक किशोर कुमार द्वारा गाये गये थे।
किशोर कुमार के गीतों और अनिल श्रीवास्तव की हुबहु आवाज पर क्रियेटिव हाउस की ओर से रेशमतारा में आयोजित संगीत निशा में लोग झूम उठे। इस मौके पर चेंबर आफ कामर्स के सभी सदस्य व्यापारी ओर उनके परिवारीजन भी उपस्थित थे। बाद में क्रियेटिव हाउस की ओर से संयुक्त अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रोम कम्प्यूटर, सहसचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रेडीमेड और कोषाध्यक्ष प्रत्याशी अजय गोयल के लिये उन्होंने समर्थन भी मांगा। यहां बता दें कि चर्चित बालीवुड सिंगर अनिल श्रीवास्तव देशभर में विभिन्न मंचों पर प्रस्तुति दे चुके हैं। वह इंडियन आईडल में भी सर्वाधिक सराहे जाने वाले कलाकार है।