आज देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा हैः आदित्य सिकरवार

ग्वालियर। वार्ड 24 एवं 25 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, युवा नेता आदित्य सिकरवार, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, ब्लाॅक अध्यक्ष श्रीमती रेखा जाटव, पार्षद अंकित कटठल आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के पास युवाओं के भविष्य एवं रोजगार के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल तक की कीमतें गरीबों की पहुँच से बाहर होती जा रही हैं। भाजपा सरकार विकास की बात करती है, लेकिन असलियत में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। देश को धर्म और जाति के नाम पर बाँटने की कोशिशें की जा रही हैं। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो हमारे लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->