ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में आज मतदान में जहां प्रत्याशी प्रत्येक व्यापारी के आने पर हाथ जोडकर अपने पक्ष में वोट मांगते हुये दिखे वहीं पुलिस का चाक चौबंद व्यवस्था के चलते चेंबर के सामने भीड एकत्र नहीं हो सकी। और मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
आज सुबह से ही चेंबर के प्रमुख पदों पर खडे
प्रत्याशी और ग्रुप के प्रत्याशियों ने चेंबर के सामने अपना डेरा जमा लिया था।
पुलिस की कडी सुरक्षा व्यवस्था के चलते शांति से मतदान संपन्न हुआ। पुलिस ने चेंबर
में वोट डालने आने वाले सभी लोगों के मोबाइल अंदर घुसते ही रखवा लिये थे। वहीं
अपना वोट नाम और ग्रुप देखकर मतदाता वोट डालने जा रहे थे। उधर पुलिस सुबह से ही
सडकों पर घूम कर लोगों को एकत्र नहीं होने दे रही थी। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
भी समय समय पर पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में चक्कर लगा रहे थे। सब कुल मिलाकर
चेंबर का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी मतदाताओें को इलेक्शन
कमीशन जैसे ही आईडी आरीजनल देखकर ही प्रवेश मिल सका। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने भी पुलिस व्यवस्था की निगरानी की। वहीं
एडीशनल एसपी सुजाबल जग्गा , सीएसपी
आईपीएस राबिन सिंह, सहित
पुलिस के अन्य अधिकारी भी चाक चौबंद व्यवस्था में दिखाई दिये।
इस अवसर पर एक बडी स्क्रीन भी लगाई गई थी जिस पर चेंबर के अंदर की पूरी जानकारी मतदान कक्ष को छोडकर दिखाई दे रही थी। अब शाम को सात बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur