दतिया में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय तयः सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव प्रबंधन, बूथ स्तर की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती तथा जनसंपर्क अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच पहुंचे तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों-युवाओं के साथ हुए अन्याय को घर-घर तक पहुंचाए। दतिया की जनता भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस जनभावना को मतदान तक पहुंचाने का कार्य पूरी ताकत से करेगा। बैठक के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ किया जा रहा है। कांग्रेस का संगठन बूथ स्तर तक पूरी मजबूती से सक्रिय है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। दतिया की जनता कांग्रेस के पक्ष में खड़ी है और कांग्रेस के प्रति अभूतपूर्व विश्वास व्यक्त कर रही है। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रदेश की राजनीति में नया संदेश देगी।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->