जन्मदिन पर प्रवीण पाठक को बधाई देने उमड़े समर्थक, देर सायं तक चला बधाईयों का सिलसिला

ग्वालियर। आज शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का जन्मदिन है। जन्मदिन पर श्री पाठक को सुबह से ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था। उनके समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता फोन व सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में शुभकामनाएं देते रहे। वहीं सायं 4 से 7 बजे तक कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक पाठक अपने आवास पर आगंतुकों से मिले। उनके समर्थकों ने जन्मदिन पर व्यापक व्यवस्था की थी। कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक, नेता उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी। इस दौरान समर्थकों ने श्री पाठक को फूलमालाओं से लाद दिया और केक भी कटवाये। जन्मदिन पर श्री पाठक के फोन सुबह से घनघनाते रहे। सांध्यदेश डाट काम ने भी युवा नेता प्रवीण पाठक को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->