व्यापारियों की आवाज उठाने में सबसे आगे रहूंगाः विवेक बंसल

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनावों में कार्यकारिणी सदस्य के लिये समूह क्रमांक 12 से खड़े अग्रवाल समाज के युवा नेता व समाजसेवी विवेक बंसल ने कहा है कि वह चेंबर से संबद्ध सभी व्यापारियों की आवाज उठाने में सबसे आगे रहेंगे। बंसल ने कहा कि आजकल के समय में व्यापारी वर्ग को जो दिक्कतें आ रही है, उनके निदान व नियमों के सरलीकरण के लिये उनका सदैव प्रयास रहेगा। 
बंसल ने कहा कि अभी तक विद्युत व्यापारियों के लिये आवाज उठाने में जो कमी रह गई थी, अब वह उस कमियों को दूर कर विद्युत व्यवसाय में लगे व्यापारियों के लिये नियमों व सरलीकरण कराने में भी विशेष ध्यान देंगे। बंसल ने चर्चा में कहा कि आपके एक कीमती वोट से हम अब मिलकर व्यापार हितों को नई दिशा देंगे। विवेक बंसल ने विश्वास दिलाया कि वह चेंबर के सभी सदस्यों व व्यापारियों की सशक्त आवाज बनेंगे। 

posted by Admin
73

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->