जौहरी को वार्ड 35 बावन पाएगा के क्षेत्र वासियों ने सम्मानित किया


ग्वालियर - नई सड़क बावन पाएगा वार्ड 35 के क्षेत्र वासियों की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मप्र कांग्रेस कमेटी ( ई ) कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार एवं आर टी आई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी का सम्मान किया गया।  आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी हमीद खां उस्मानी एवं किशन लाल रैगर ओर देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि दिव्यांग प्रकोष्ठ के जौहरी नई सड़क बावन पाएगा वार्ड 35 में काफी समय से क्षेत्र वासियों की जन समस्याओं की  आवाज उठाते रहे है। जोहरी ने क्षेत्र वासियों की हर समस्या चाहें सीबर की हो चाहे नलों में दूषित पानी स्ट्रीट लाइट एवं क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की हो वार्ड से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए हमेशा तत्पर रहकर उनके निराकरण हेतु नगर निगम प्रशासन तक अपनी बेवाक अंदाज में उठाते हुए समस्याओं का निराकरण काफी समय से करते आ रहे हे। ऐसे जुझारू कर्मठ संघर्ष शील वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी को पुष्पहार पहनाते हुए शाल श्री फल भेंट कर वार्ड 35 के समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से सम्मानित किया गया। जौहरी ने आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करने बाले सभी क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त करते कहा कि समय समय पर आगे भी आपकी सभी जन समस्याओं के निराकरण हेतु तत्पर रहूंगा। जौहरी को सम्मानित करने बालों में दयाल बाबू , दिलीप रैगर , मान सिंह, विवेक भाई, गोलू माहोर , मनोज रैगर , आदि ने प्रमुख है। 

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->