मुख्यमंत्री डॉ. यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए

ग्वालियर ।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर राजकीय विमान से ग्वालियर विमानतल पधारे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी ग्वालियर आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु रवाना हुए। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर आगमन अवसर पर विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्षश्री जयभान सिंह पवैया, विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 6.30 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात पुन: ग्वालियर विमानतल पधारे। उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला साथ आए। विमानतल पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयवीर गुर्जर, जीडीए के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल पर कुछ देर रुकने के पश्चात राजकीय विमान द्वारा भोपाल रवाना हुए। उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी रवाना हुए। विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव उपस्थित थे। 

posted by Admin
94

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->