श्री भार्गव ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न
ग्वालियर। श्री भार्गव ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को मैना वाली गली स्थित बालाजी बाल मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ पंडित केएल शर्मा ने कहा कि समाज की सदस्यता को बढ़ाने के लिए सभी लोग प्रयासरत है। उनकी सक्रियता से सदस्यता की संख्या मे बढ़ोत्तरी हुई है। सभी समाजिक बंधुगणों के सहयोग से समाजिक कार्य सफल हुए है। सचिव तीरथ मिश्रा ने कहा कि सभी के सक्रिय योगदान से आगामी महीनों में भार्गव बन्धुओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। बैठक में श्री भार्गव ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पं काली चरण शर्मा, पं रामेश्वर दयाल, लज्जा राम चैबे, संजय दुबे, ब्रह्मदत्त दुबे, रविकांत दुबे सहित अन्य समाजिक लोग उपस्थित थे।