वृक्षारोपण के कार्य को जन आंदोलन बनाएं : प्रभारी मंत्री सिलावट

- जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एयरपोर्ट परिसर में किया पौधरोपण 
ग्वालियर।  “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है। ग्वालियर में रविवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर एयरपोर्ट परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ ही जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वृक्षारोपण में भागीदारी की। 
जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि बरसात के मौसम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले भर में वृहद वृक्षारोपण का कार्य हाथ में लिया जाए। वृक्षारोपण के कार्य में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा है कि सभी स्कूलों, कॉलेजों में वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों को पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जोड़कर वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। 
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत एयरपोर्ट परिसर में किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, कौशल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। 


posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->