पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम का टिकट कटा तो विरोध में महिलाएं सड़क पर लेटीं; ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम लगाया, 2KM तक वाहनों की लंबी कतारें
भाजपा ने पिछला विधानसभा चुनाव हारे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया उपचुनाव का टिकट नहीं दिया। पार्टी ने शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक और व्यापारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने दुकानें बंद कर भोपाल में भी विरोध करने की चेतावनी दी है। महिलाएं सड़क पर लेट गई हैं। आशुतोष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
वहीं, उपचुनाव की घोषणा के बाद से नरोत्तम मिश्रा चुनावी तैयारियों में जुटे थे। सभाएं करके अपनी पुरानी गलतियों पर माफी मांग रहे थे। उन्होंने बुधवार को नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की चर्चा थी। पार्टी ने शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक और व्यापारी सड़क पर उतर आए। विरोध के दौरान महिलाओं ने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी लगातार नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में नारे लगाते रहे। उनका कहना है कि पार्टी टिकट के फैसले पर पुनर्विचार करे और नरोत्तम मिश्रा को ही दतिया उपचुनाव का उम्मीदवार बनाए।
दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के विरोध में नरोत्तम मिश्रा के समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। समर्थकों ने चेतावनी दी कि अगर पार्टी ने टिकट के फैसले पर पुनर्विचार कर नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार नहीं बनाया, तो वे भाजपा से इस्तीफा दे देंगे। बता दें, आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से BJP का टिकट मांगा था, लेकिन यह टिकट प्रदीप अग्रवाल को दिया गया। तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, वे M.P. हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ) के पद पर भी रहे हैं।