चेंबर में उपनाम को लेकर क्रिएटिव हाउस का हंगामा, कर सकता है चुनाव का बहिष्कार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव 17 जुलाई को होना है, लेकिन निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस चुनाव में उपनाम का कॉलम हटा दिया गया है जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। 
क्रिएटिव हाउस कोर कमेटी के सदस्य हेमंत गुप्ता ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है की प्रत्याशी के नाम के आगे यदि कोई उपनाम है तो वह जोड़ा जाता है लेकिन इस चुनाव में चुनाव अधिकारी द्वारा उपनाम को नहीं लिखने का निर्णय लिया गया है जिसका हम विरोध करते हैं। वही क्रिएटिव हाउस कोर कमेटी के एक अन्य सदस्य विजय गोयल ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी को हमने एक आवेदन दिया है जिसमें उपनाम को जोड़ा जाए। कई पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों को उपनाम से पुकारा जाता है तो सहायक निर्वाचन अधिकारी पीतांबर लोकवानी द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी से चर्चा करने के लिए शनिवार तक का समय दिया है। यदि उपनाम नहीं जोड़े जाते हैं तो विचार करके चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं। 
वही संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से परंपरागत उपनाम निर्वाचन में लिखा जाता था, लेकिन इस बार नहीं लिखने से व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी पीतांबर लोकवानी ने बताया कि इस चुनाव में प्रत्याशी का नाम के साथ फोटो लगाया जा रहा है यदि हम किसी एक प्रत्याशी के नाम के आगे उपनाम लगाते हैं तो अन्य प्रत्याशियों का विरोध होगा, लेकिन फिर भी चर्चा करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

posted by Admin
85

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->