दिनेश कौशल SP विशेष शाखा सागर के दोनों बच्चों ने रचा सफलता का नया इतिहास

- बेटे ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग और बेटी ने की लखनऊ से MBBS
कहते हैं कि जब बच्चे अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से सफलता की नई ऊँचाइयों को छूते हैं, तब माता-पिता का सिर गर्व से ऊँचा हो जाता है। ⁠ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा सागर  दिनेश कौशल के परिवार के लिए आया है।
उनके सुपुत्र क्षितिज कौशल ने देश के प्रतिष्ठित *आईआईटी दिल्ली* से अपनी अंतिम वर्ष की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। वहीं उनकी सुपुत्री डॉ. श्रुति कौशल ने लखनऊ से *MBBS की अंतिम परीक्षा* सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और वर्तमान में अपनी अनिवार्य इंटर्नशिप उत्कृष्ट ढंग से कर रही हैं। दोनों बच्चों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिणाम है। साथ ही यह उनके माता-पिता और उनके परिवार के सभी बड़े चाचा , चाची , दादा , दादी अन्य सभी के वर्षों के त्याग, संस्कार और सतत मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है।
क्षितिज और डॉ. श्रुति ने न केवल अपने परिवार, बल्कि छतरपुर जिले का नाम भी पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने दोनों प्रतिभाशाली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पिता  दिनेश कौशल , माँ श्रीमति अनुराधा कौशल एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इंजीनियर  क्षितिज कौशल और डॉ. श्रुति कौशल जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें तथा समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।

posted by Admin
63

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->