मुरार नदी पार टाल पर चला विशेष सफाई अभियान

ग्वालियर। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शुक्रवार सुबह मुरार नदी पार टाल क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर आयुक्त प्रदीप तोमर एवं उपायुक्त मुकेश बंसल ने किया। सफाई अभियान के दौरान पार्षद सुरेश सोलंकी उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार मुरार नदी किनारे लंबे समय से जमा सूखे कचरे को नगर निगम के अमले और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से साफ किया गया। सफाई कार्य के दौरान लगभग 350 किलोग्राम कचरा एकत्रित किया गया, जिसे वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए केदारपुर कचरा निस्तारण केंद्र भेजा गया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि नदी, नालों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर शहर का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->