मुरार नदी के जीर्णोद्धार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
ग्वालियर। मुरार नदी से संबंधित जनहित याचिका डब्ल्यूपी के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गठित दस सदस्यीय समिति की चैथी बैठक मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ बाल भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुरार नदी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि मुरार नदी के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट के तहत रमऊआ डैम से लेकर जड़ेरुआ तक नदी के किनारे पाथवे (पैदल मार्ग), फेंसिंग और कर्व स्टोन लगाने जैसे सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाने हैं। जिसमें प्रथम स्ट्रेज का कार्य कर लिया गया है तथा स्ट्रेज 01 के आगे कार्य करने में कोई बाधा नहीं है जबकि स्ट्रेज-2 मंे जहां कार्य करने में बाधा आ रही है। इसे स्ट्रेज-1 के आगे शिफ्ट किया जाए। जिससे नदी के सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से किया जा सके। इसके साथ ही वेंडर द्वारा स्थान के सीमांकन को लेकर बात कही गई। जिसको लेकर निगमायुक्त संघ प्रिय ने अपर आयुक्त प्रदीप तोमर को निर्देशित किया कि जहां जहां स्थल की समस्या है उसे जाकर क्लीयर करायें और सीमा चिन्ह लगायें जिससे वेंडर द्वारा कार्य किया जा सकें।
बैठक में निगम आयुक्त संघ प्रिय, अतिरिक्त महाधिवक्ता अंकुर मोदी, एडवोकेट संजय के द्विवेदी,योगेश चतुर्वेदी, सेवानिवृत गिर्राज गोयल, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, एसई डब्ल्यूआरडी हेमंत खरे, एसई पीएचईएसएल बाथम, विधि अधिकारी अनूप लिटोरिया, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल उपस्थित रहे।