जीवन में कुछ भी असंभव नहीं, निरंतर प्रयास जारी रखें : कलेक्टर श्रीमती चौहान

सरकारी स्कूलों में उत्साहपूर्वक मने “शाला प्रारंभ उत्सव”
ग्वालियर।  जिले में मंगलवार को "स्कूल चलें हम" अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों में "शाला प्रारंभ उत्सव" का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार में आयोजित हुए कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्वयं उपस्थित होकर छात्राओं को सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। उन्होंने कहा जीवन में असंभव कुछ नहीं होता, बस प्रयास निरंतर होने चाहिए। 
दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ हुए इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नवप्रवेशी छात्राओं का रोली-चंदन के तिलक और पुष्पाहार से स्नेहपूर्ण स्वागत किया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने छात्राओं को सफलता के व्यावहारिक मंत्र भी बताए। उन्होंने कहा सकारात्मक सोच रखें, गुरुजनों से बेझिझक प्रश्न पूछें और अपने संशय दूर करें, साप्ताहिक पुनरावृत्ति (रिवीजन) की आदत बनाएं, रटें कम - समझें अधिक और पढ़ाई के साथ-साथ खेल, पेंटिंग व रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लें। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि परीक्षा में अपेक्षित परिणाम न मिले तो हताश होने की आवश्यकता नहीं। इसे एक अवसर मानें और आत्मावलोकन करें। साथ ही जहाँ कमी रह गई, वहाँ अतिरिक्त परिश्रम से उसे दूर करें, इससे सफलता अवश्य कदम चूमेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों से  कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि बच्चे जब कोई सरल प्रश्न भी पूछें तो उन्हें हतोत्साहित न करें, क्योंकि आपकी सकारात्मक ऊर्जा ही उनका सबसे बड़ा संबल है। शब्दों का चयन सावधानी से करें। शिक्षक का एक वाक्य किसी बच्चे की पूरी दिशा बदल सकता है।  इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा ढ्योड़ी, जिला परियोजना समन्वयक रविन्द्र सिंह तोमर, विद्यालय के प्राचार्य बृजकिशोर पिपरोलिया सहित अन्य आचार्यगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
"स्कूल चलें हम" अभियान के अंतर्गत जिले के अनेक अन्य विद्यालयों में भी "शाला प्रारंभ उत्सव" हर्षोल्लास से मनाए गए, जहाँ जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुँचकर नवप्रवेशी बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->