निगमायुक्त ने सुनी आमजन की समस्यायें

ग्वालियर। आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर एवं मुनीष सिंह सिकरवार ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 50 निम्बाजी की खोह जीवाजीगंज लश्कर निवासी पियूष पोहेलकर ने आवेदन देकर बताया कि महाराज बाडा, नजरबाग मार्केट पर अवैध रूप से रखी गुमटियों से यातायात अवरूद्ध होता है, वार्ड 63 कृष्णा विहार कॉलोनी के समस्त निवासीगणों ने आवेदन देकर बताया कि कृष्णा विहार कॉलोनी में बरसात के समय पानी की निकासी के लिए नाली नहीं होने पर सीवर ऑवरफ्लो होते हैं और गंदा पानी सड़क पर भर जाता है, वार्ड 19 कुंज विहार कॉलोनी फेस-2 के निवासीगणों ने आवेदन देकर अवगत कराया कि सीवर लाइन छोटी होने के कारण हमेशा सीवर ओवर फ्लो रहता है। जिस पर निगमायुक्त ने कुछ समस्याओ का निराकरण त्वरित करते हुए बाकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->