एमआईसी में जल उपभोक्ता प्रभार की दरों का प्रस्ताव वापिस

- महापौर डा. शेजवलकर की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित
ग्वालियर। मंगलवार को हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक में नगर पालिक निगम में जलप्रदाय सेवाओं के लिये जल उपभोक्ता प्रभार की दरों का निर्धारण एवं लागू किये जाने प्रस्ताव वापिस कर दिया गया। वहीं दक्षिण विधानसभा की 6 क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। 
मंगलवार को महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के 4 अधिकारियों को शासन आदेशानुसार समयमान वेतनमान का लाभ दिये जाने के सम्बन्ध में चर्चा उपरांत प्रतिवेदन को अगली बैठक के लिए वापस किया गया। नगर पालिक निगम में जलप्रदाय सेवाओं के लिये जल उपभोक्ता प्रभार की दरों का निर्धारण एवं लागू किये जाने के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव को वापिस किया गया। इसके साथ ही द्वारिका नगरी योजनान्तर्गत दक्षिण विधानसभा की 6 क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण हेतु स्वीकृति दे दी गई। साथ ही ग्वालियर शहर में विभिन्न स्थानों पर शुलभ इन्टरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालयों के संचालन संधारण मरम्मत व अन्य संधारण सम्बन्धी पे एण्ड यूज शुल्क की राशि को बढ़ाये जाने पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव वापिस किया गया। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती लक्ष्मी सुरेश गुर्जर, निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अधीक्षण यंत्रीएसएल बाथम उपस्थित रहे। 

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->